Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा नेता ने वोट डालते की फोटो वायरल
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता ने वोट डालते की फोटो वायरल

RNS INDIA NEWS 15/02/2022
rns featured image new

काशीपुर। बाजपुर में पोलिंग बूथ पर वोट डालते हुए ली गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। निर्वाचन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चुनाव के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं जसपुर में भी कांग्रेसी नेता व प्रधान पति और आप कार्यकर्ता पर मुकदमा हुआ है। बाजपुर निवासी भाजपा नेता जितेंद्र कुमार यादव उर्फ टिंकू ने सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्राइमरी स्कूल मझराप्रभु में अपना वोट डाला था। आरोप है कि जितेंद्र ने मतदान करते हुए फोटो ले ली। पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद यह फोटो फेसबुक पर शेयर कर दी। इधर, फोटो वायरल होकर निर्वाचन विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई। उन्होंने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली में भाजपा नेता जितेंद्र यादव के खिलाफ 188 आरपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया है कि पुलिस के पास मतदान की फोटो वायरल करने के सुबूत आ चुके हैं। मतदान के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जसपुर में भी फोटो वायरल करने पर मुकदमे
जसपुर। मतदान करते समय फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल करना कांग्रेसी नेता व प्रधान पति और आप कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किए हैं।सोमवार को ग्राम निजामगढ़ में अपना मतदान करते समय आप कार्यकर्ता ने फोटो खींच ली। बाद में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की जानकारी होने पर सहायक पीठासीन अधिकारी विजय कुमार ने आप कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस को मतदान की गोपनीयता भंग करने की तहरीर दी है। वहीं, ग्राम कलियावाला निवासी एवं कांग्रेसी नेता सुखबीर भुल्लर ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर मतदान की वीडियो वायरल कर दी। वीडियो को ग्राम प्रधान अमियाबाला के पिता शाहनवाज ने शेयर कर दिया। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉडल बूथ पर डीएम ने बांटी टॉफी, चॉकलेट
Next: आदर्श और सखी बूथों पर पहले वोटरों को दिया गुलाब

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.