Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राहुल गांधी ने वायनाड को धोखा दिया, इसे अपने परिवार की संपत्ति बनाना चाहते हैं : भाजपा
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने वायनाड को धोखा दिया, इसे अपने परिवार की संपत्ति बनाना चाहते हैं : भाजपा

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

तिरुवनंतपुरम (आरएनएस)। केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने मंगलवार को वायनाड सीट छोडऩे को लेकर राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वहां की जनता को धोखा दिया है। वह वायनाड को अपने परिवार की संपत्ति बनाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने घोषणा की कि वह वायनाड सीट छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से चुनाव लडऩे का फैसला किया है।
मुरलीधरन ने कहा, यह वायनाड के मतदाताओं के साथ सरासर धोखा है। निष्पक्ष रूप से कहें तो उन्हें प्रचार के दौरान ही वायनाड के लोगों को यह बता देना चाहिए था कि अगर वह जीतते हैं तो वह सीट छोड़ देंगे। लेकिन उन्होंने वायनाड में मतदान खत्म होने का इंतजार किया और जब मतदान खत्म हो गया तब रायबरेली सीट से चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी। यह धोखा नहीं तो और क्या है।
लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड सीट से दोबारा जीत गए, लेकिन इस बार कम अंतर से।
2019 में उन्होंने 4.30 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी और 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की जीत का अंतर घटकर 3.60 लाख वोट रह गया।
हाल के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि अब जब प्रियंका गांधी वाड्रा को उनकी सीट से मैदान में उतारा जा रहा है, तो गांधी परिवार पलक्कड़ विधानसभा सीट से रॉबर्ट वाड्रा को उतार सकता है। पलक्कड़ में भी उपचुनाव होना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 06 साल बाद सही समय पर उत्तराखंड पहुंचेगा मानूसन, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश
Next: रुद्रपुर में अलग-अलग जगहों से दो अधेड़ के शव मिले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.