Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल में अराजकता की पराकाष्ठा: भाजपा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पश्चिम बंगाल में अराजकता की पराकाष्ठा: भाजपा

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने पश्चिमी बंगाल में मेडिकल कालेज की डाक्टर के साथ सामूहिक बलात्कार और निर्मम हत्या को लेकर टीएमसी सरकार के साथ ही विपक्ष को घेरा। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांत ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पश्चिमी बंगाल में अराजकता की पराकाष्ठा खुलेआम हो रही है और ममता बनर्जी सरकार साक्ष्यों को छिपाने में लगी है। बलवीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांत ने कहा कि इस जघन्य व हृदय विदारक घटना के बावजूद ममता सरकार ने पहले इसे आत्महत्या की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। ममता सरकार और वहां की पुलिस पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण देने के लिए हर कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जब सीबीआई जांच के आदेश हुए तो अब टीएमसी सरकार साक्ष्यों को मिटाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में जिस तरह से बाहरी तत्वों ने साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़फोड़ की, उसे पूरे देश ने देखा है, लेकिन विपक्ष के नेता भी चुप हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही सपा नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि बात-बात पर संविधान को कुचलने की बात करने वाले राहुल गांधी को यह नहीं दिख रहा है कि पश्चिमी बंगाल में जनता के संवैधानिक हितों से खिलवाड़ हो रहा है। प्रत्यूष कांत ने कहा कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी पर इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधी है। कहा कि आखिर कांग्रेस किस तरह की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नारी के आत्मसम्मान को किसी भी तरह ठेस पहुंचाने वालों को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह की परिस्थितियां बनाई जा रही है, उससे ऐसा लगता है कि इस मामले में अपराधियों को मेडिकल कालेज के प्रिंसीपल की भी शह दे रहे हैं। उत्तराखंड में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रत्यूष कांत ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपी जेल में हैं, चूंकि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो इस पर वे ज्यादा नहीं कह सकते। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के साथ ही बिपिन कैंथोला, विनोद सुयाल, राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राधिकरण ने अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाया अभियान
Next: मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.