Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर तोड़ा मिथक, उत्तराखंड में सरकारें रिपीट नहीं होती!
  • उत्तराखंड

भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर तोड़ा मिथक, उत्तराखंड में सरकारें रिपीट नहीं होती!

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
bjp

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की डूबती नैय्या को सीएम धामी ने बचा लिया, खुद हारकर भी धामी प्रदेश में इतिहास रचने में कामयाब हो गए। इसे धामी की मेहनत का नतीजा ही कहेंगे क उत्तराखंड में सत्ता में बीजेपी ने वापसी कर ली है। बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीतकर इस मिथक को तोड़ दिया कि उत्तराखंड में सरकारें रिपीट नहीं होती हैं। बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों के फैसले और एक कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बनाया जाना विषय बन रहा था। लेकिन आखिरी वक्त में अचानक पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए धामी पर दांव लगाया। धामी ने कड़ी मेहनत कर अपने मजबूत फैसलों के दम पर बीजेपी की सत्ता में वापसी करा दी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चार साल बाद त्रिवेंद्र को हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया। तीरथ की बयानबाजियों ने पार्टी को कई बार असहज स्थिति में ला खड़ा किया। ऐसा लगा कि पार्टी चुनाव में 20 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। इंटर्नल सर्वे और संगठन के फीडबैक के आधार पर ‌भाजपा ने तीसरी बार रिस्क लिया। दूसरी बार विधायक बने युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को चुनाव से आठ माह पहले सीएम बनाया गया। धामी ने सक्रियता दिखाई, जिससे भाजपा चुनाव जीत गई। पर सीएम धामी खुद चुनाव हार गए। हालांकि प्रदेश में जीत दर्ज कराने में लगे होने के कारण वह अपनी विधानसभा पर फोकस नहीं कर पाएं। जिससे उनकी हार हो गई। हालांकि प्रदेश में बीजेपी की वापसी को मोदी लहर भी कहा जा रहा है। जितना हाथ इस जीत में धामी का रहा उतना ही कार्यकर्ताओं का भी रहा है।


राजनीति के जानकार कहते हैं कि मोदी के मुकाबले कोई नहीं है। यह मोदी मैजिक सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर आधारित है इसलिए तमाम अस्थिरता के बाद भी पार्टी को बड़ी जीत मिली। यह जीत इतनी बड़ी थी कि कांग्रेस के सीएम हरीश रावत खुद लालकुआं सीट से हार गए। यानी इस जीत ने साबित कर दिया कि ब्रांड मोदी का कोई तोड़ नहीं है और राज्य में कोई भी चेहरा हो लोग पीएम मोदी का चेहरा देखते हैं और इस आधार पर ही भाजपा 5 राज्यों के चुनावी मुकाबले में 4-1 से स्कोर करने में कामायाब हो पाई है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मोदी फैक्टर का असर कायम रहा। इन जिलों में धार्मिक भावनाओं का खासा महत्व है। भाजपा ने इसे भुनाने में कसर नहीं छोड़ी। पीएम मोदी खुद कई बार उत्तराखंड में चुनावी कैंपेन करने के लिए आए। बताया जा रहा है कि मोदी के चुनावी कैंपेन से राज्य की आठ से दस सीटों पर सीधे असर पड़ा। यही वजह रही कि आज उत्तराखंड में परंपरा को तोड़कर भाजपा ने सत्ता में वापसी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद की सभी सीटों के देखिए आंकड़े, किसको कितने मिले मत
Next: अल्मोड़ा विधानसभा सीट से मनोज तिवारी ने दर्ज की जीत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.