Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 07/11/2020
IMG-20201107-WA0051.jpg

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा का प्रशिक्षण वर्ग आज अल्मोड़ा नगर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर नैनीताल के पूर्व सांसद व बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के अध्यक्ष बलराज पासी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने की। वर्ग के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए बलराज पासी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व विकास विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा वर्ष 1951 जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी बनने तक के संघर्षों का वृतांत कार्यकर्ताओं को बताया तथा वर्ष 1980 के बाद भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा व अटल जी की सरकार व मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद पर आधारित पार्टी है जिसका मूल मंत्र ही समाज की सेवा है और उसी मंत्र को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है। वर्ग के दूसरे सत्र को जिला सहकारी बैंक के निदेशक नरेंद्र भंडारी ने संबोधित किया तथा व्यक्तित्व विकास विषय पर अपने विचार रखें।द्वितीय सत्र की अध्यक्षता गोविंद पिलख्वाल ने की। तृतीय सत्र को पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन भट्ट ने संबोधित किया तथा अंत्योदय प्रयत्न विषय पर पार्टी की अवधारणा को कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया एवं इस सत्र की अध्यक्षता देवेंद्र सत्यपाल ने की। चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता पंकज कांडपाल ने विचार परिवार विषय पर अपने विचार रखे व अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत ने की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वर्ग दो दिवसीय होगा तथा वर्ग में आए विषयों का संज्ञान लेते हुए सभी कार्यकर्ता समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे व पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद पिलख्वाल, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह, मनोज वर्मा, प्रदेश मंत्री किरण पंत, विनीत बिष्ट, राधिका जोशी, इंदु प्रभा जोशी, विद्या बिष्ट, बिना नयाल, लीला बोरा, माया जोशी, मीना भैसोड़ा, श्वेता अग्रवाल, तुषार कांत शाह, सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, वर्ग नियंत्रक कृष्ण बहादुर सिंह, रमेश मेर, आशीष कुमार, मुकुल कुमार, हयात गिरी गोस्वामी, श्याम सिंह रावत, हरीश त्रिपाठी, पीयूष कुमार, शैलेंद्र टम्टा, खर्कवाल, भावेश जोशी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्दी, मेथी दाना व सेंधा नमक, कमर दर्द से दिलायेंगे छुटकारा, जानिए कैसे
Next: भाजपा हवालबाग मंडल प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का हुआ समापन, कार्यकर्ता से संगठन मजबूत की रखी बात

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.