Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा में निकाय चुनाव के बागियों पर एक्शन शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा में निकाय चुनाव के बागियों पर एक्शन शुरू

RNS INDIA NEWS 10/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने निकाय चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे बागियों पर एक्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई प्रदेश चुनाव संचालन कमेटी की बैठक में यह निर्देश दिए गए। प्रदेश नेतृत्व की सिफारिश के बाद जिलाध्यक्षों ने कई बागियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासन शुरू कर दिया है। बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में तय किया गया कि जो कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ प्रत्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं या जिन कार्यकर्ताओं की पत्नी, मां और पिता भी चुनाव लड़ रहे हैं, उन सभी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न नगर निगमों में मेयर, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और सभासद के पदों पर पार्टी के ऐसे 120 से ज्यादा कार्यकर्ता बागी होकर चुनावी ताल ठोक रहे हैं।
सभी जिलाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे बागियों की सूची पहले प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे। प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष ऐसे बागियों के खिलाफ एक्शन लेंगे। पार्टी ने मेयर और अध्यक्ष के पदों पर बागी तेवर अपनाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री कोठारी ने बताया कि पौड़ी पालिकाध्यक्ष पद पर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, उनकी पत्नी हिमानी नेगी के साथ ही महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बीरा भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, कुसुम चमोली की छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
कोठारी ने बताया कि श्रीनगर नगर निगम में मेयर पद पर बागी लड़ रही आरती भंडारी और उनके पति लखपत भंडारी, कर्णप्रयाग में बसंती बिष्ट, नंद प्रयाग में पंकज सजवाण, चंदन रावत, उत्तरकाशी में भूपेंद्र चौहान, टिहरी में अनसूइया गोदियाल, विक्रम कठैत, उर्मिला राणा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्षद और सभासद के पदों पर बागी चुनाव लड़ने वालों पर भी एक्शन लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Next: अभिमन्यु वध के दृश्य से भावुक हुए दर्शक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.