Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा लोकसभा स्तर पर आयोजित करेगी सम्मेलन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा लोकसभा स्तर पर आयोजित करेगी सम्मेलन

RNS INDIA NEWS 11/09/2023
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा स्तर के सम्मेलनों की शुरूआत मंगलवार को टिहरी लोकसभा से होगी। पार्टी ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार को टिहरी लोकसभा का सम्मेलन सुभाष रोड स्थित पैसेफिक होटल में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में टिहरी लोकसभा के सभी पदाधिकारियों के साथ ही इसके तहत आने वाले सभी विधायक, जिला अध्यक्ष और महामंत्री, मंडल के जिला अध्यक्ष और महामंत्री भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी और आगे के अन्य कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इसके साथ ही इस दौरान पार्टी की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की जाएगी। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक भी लिया जाएगा। लोकसभा और निकाय चुनावों में 51 फीसदी मत हासिल करने की योजना पर भी चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन के संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 13 सितंबर को नैनीताल, 14 को अल्मोड़ा, 26 सितंबर को हरिद्वार जबकि 28 सितंबर को पौड़ी लोकसभा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने ममेरे भाई पर छेड़छाड़ का केस कराया
Next: 19 सितंबर को बजरंग दल निकालेगा बदरीनाथ से शौर्य जागरण यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.