Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा के कार्यक्रम स्थल के बाहर अभाविप का प्रदर्शन
  • देहरादून

भाजपा के कार्यक्रम स्थल के बाहर अभाविप का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पहुंचने से पहले ही यहां परिषद से जुड़े कार्यकर्ता जुट गए थे। उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंद्ध कॉलेजों में सीयूईटी से प्रवेश की बाध्यता खत्म करने की मांग की। मंगलवार को भाजपा का सुभाष रोड स्थित पैसाफिक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन था। सम्मेलन शुरू होने से पहले ही अभाविप के कार्यकर्ता होटल के बाहर जुट गए थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का काफिला जैसे ही होटल के बाहर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के विश्वद्यालयों से संबंद्ध कॉलेजों में मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की मांग की है। कहा कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से सीयूईटी परीक्षा करवाई गई है, कई छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के वंचित रह गए, जिस कारण उनको अब प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। देहरादून जिले में अभी तक 7600 सीटों में से 2815 पर ही प्रवेश हो पाए हैं। बाकी जिलों में भी यही हाल हैं। उन्होंने मेरिट के आधार पर प्रवेश की मांग की है। इसके साथ ही उत्तराखंड के विद्यार्थियों को प्रवेश में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट, सागर तोमर, हनी सिसोदिया, छात्र संघ अध्यक्ष पार्थ जुयाल, महानगर मंत्री उज्जवल सेमवाल, दिव्यांशु नेगी, मयंक नेगी, सुमित कुमार, नवदीप राणा, यशवंत पवार, ऋषभ मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेंगू को लेकर स्मार्ट सिटी और नगर निगम पर साधा निशाना
Next: पैक्स कम्प्यूटराईजेशन तथा रिकांउशिलेशन कार्यों को 01 माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाए:  डीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.