Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सीएम से यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग
  • रुद्रप्रयाग

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सीएम से यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया साथ ही उनके निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को सौपे पत्र में उन्होंने चारधाम यात्रा को और सुगम बनाने के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
सीएम को दिए ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केदारनाथ 2500 बद्रीनाथ 3000 गंगोत्री 1500 तथा यमुनोत्री 1200 सौ श्रद्धालुओं को बढ़ाने के साथ साथ जो यात्री ई पास या रजिस्ट्रेशन से वंचित रह रहे है उन्हें रास्ते से वापस न किया जाए बल्कि त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड गौरी माई, गुप्तकाशी काशी विश्वनाथ मन्दिर व कालीमठ तथा ऊखीमठ,तुंगनाथ चोपता के लिए अनुमति मेनवल पास जरिए दी जाए। देवस्थानम बोर्ड के बुकिंग काउन्टर को फाटा, गुप्तकाशी व सोनप्रयाग में खोले जांए, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो राज्य या जनपद वासियों को चार धाम यात्रा के लिए ई पास की अनिवार्यता को समाप्त करने की माँग की है। अपने सौपे पत्र में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि केदारनाथ के लिए हैली सेवा की टेन्डर प्रक्रिया पूर्व की भाति की जाय और स्थानीय युवा जो केदारनाथ हैली सेवाओं मे कार्यरत हैं उनको पूरे साल का वेतन दिया जाना अतिआवश्यक है। इसके साथ ही प्रदेश जनपद के राशन डीलरों का पुराने राशन का किराये का भुगतान तथा उचित मानदेय दिया जाय तथा मनरेगा कर्मियों का तीन माह का रुका वेतन अवमुक्त किया जाए, साथ साथ आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक समान वेतन किया जाय। जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों अधिकारीयों को तुरंत सकारात्मक कार्यवाही करने के साथ साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो तथा सभी व्यापारियों व अन्य व्यवसायो हितो व भावनाओ का पूरा ख्याल प्राथमिकता में रखा जाए इसके आवश्यक निर्देश भी दिये है। वही केदार घाटी के व्यापारियों, मजदूर,घोडा,डंडी,कंडी व अन्य व्यवसाय से जुडे सभी लोगो ने कहा है कि जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने समस्याओ के निराकरण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की यह एक सुखद पहल है,जिससे सभी को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 सितंबर से दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे पर्यटन मंत्री
Next: आईपीएल 2021 : दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.