Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा अल्मोड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भव्य रुप से मनाया
  • अल्मोड़ा

भाजपा अल्मोड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भव्य रुप से मनाया

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
IMG-20210925-WA0006

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भव्य रुप से हर बूथ में मनाया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान ने क्रमशः राजपुरा बूथ, पी.डब्ल्यू. डी. बूथ, सरकार की आली बूथ, उल्का देवी थपलिया बूथ के साथ अल्मोड़ा नगर में स्थित दीनदयाल पार्क में जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा जिले के 876 बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद पूरी दुनिया को राह दिखाने वाला है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब तक हम अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति का विकास नहीं कर लेते उस तक उसके जरूरत के हर सामान को उपलब्ध नहीं करा देते तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। समाज मनुष्य से बनकर बना है और समाज एक देश का निर्माण करता है इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति का विकास आवश्यक है और यही कार्य केंद्र में पिछले 7 वर्षों से नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है और उत्तराखंड राज्य में पिछले 5 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, सभासद अमित साह मोनू, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, मंडल महामंत्री मदन सिंह बिष्ट, विनोद कनवाल, राजेन्द्र कनवाल, पूनम पालीवाल, धर्मवीर आर्य, अजय वर्मा, आशीष कुमार, अर्जुन बिष्ट, पीयूष कुमार, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, सुनील जोशी, दीक्षित जोशी, आशीष गुरुरानी, वैभव बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, रमेश लाल, मनीष जोशी, पारस कांडपाल, पंकज लटवाल, राजेंद्र बिष्ट, रवि शैली, नवीन बिष्ट, पंकज लटवाल, संजय जोशी, शरद गुरुरानी, अशोक जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल में नंदा देवी वार्ड, रामशिला वार्ड, बद्रेश्वर वार्ड, सैलाखोला वार्ड के बूथों पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामशिला वार्ड आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता विनीत बिष्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण विश्व को एक ऐसा दर्शन दे गए हैं जिसमें मानव विकास की बात कही गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए हैं आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास के लिए संकल्प बद्ध है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन कठिन संघर्षों में बीता जहां 7 वर्ष की आयु में ही वह अनाथ हो गए वही कुछ समय पश्चात उनको पालने वाले उनके नाना का भी स्वर्गवास हो गया लेकिन वह लगातार मानव विकास बात करते रहे और उसे आगे बढ़ाते रहे। अल्मोड़ा में रहकर भी दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद में काफी कार्य किया। कई विषयों को उन्होंने अल्मोड़ा में प्राप्त किया और उसे एकात्म मानववाद में पंक्तिबद्ध किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हुआ सफाई तथा सैनिटाइजेशन का कार्य
Next: पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने किया नमन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.