Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केंद्र की भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि कर जनता के ऊपर डाला है अतिरिक्त आर्थिक बोझ: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

केंद्र की भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि कर जनता के ऊपर डाला है अतिरिक्त आर्थिक बोझ: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। आज जारी एक बयान में पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने घरेलू एवं व्यवसायिक रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में भारी वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही गैस सिलेंडर के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर थे। ऐसे में होली के इस त्योहार में एकाएक घरेलू गैस सिलेंडर में पचास रुपए की मूल्यवृद्धि कर बीजेपी सरकार ने जनता का आर्थिक शोषण करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तबसे महंगाई लगातार आसमान छू रही है। आम जनता के लिए अपने परिवार का भरण पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है। गैस, दाल, चावल, आटा, तेल, पेट्रोल, डीजल, दूध, दवाईयां जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिससे आम जनता के लिए अपने परिवार का भरण पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जिन अच्छे दिनों का सपना जनता को दिखाकर सत्ता में आई थी वे केवल खालिस सपने ही साबित हुए। आज आम जनता महंगाई के बोझ के नीचे दबते जा रही है। इसके साथ ही व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने से भी मध्यम वर्ग के व्यवसाईयो पर भी बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार से मांग की है कि अविलंब गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि वापस ले कर जनता को राहत दे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ में प्रतिभाग
Next: बैंक कस्टमर केयर एजेंट बताकर ठगे 63 हजार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.