Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के कैंप कार्यालय में 2 जून को होगी काफल पार्टी
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के कैंप कार्यालय में 2 जून को होगी काफल पार्टी

RNS INDIA NEWS 31/05/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैंप कार्यालय में आगामी शुक्रवार को काफल पार्टी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने बताया कि काफल हमारी पहाड़ी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। अपनी पहाड़ी उत्पादों,पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों को आयोजित किया जाना बेहद आवश्यक है। श्री कर्नाटक ने कहा कि पूर्व में भी वे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ मिलकर पहाड़ी उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जिनमें काफल पार्टी, आम पार्टी, ककड़ी पार्टी, आडू पार्टी आदि शामिल है, देश के विभिन्न स्थानों में कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं कार्यक्रमों का परिणाम है कि आज मडुवे और झिंगूरे की पूरे विश्व में मांग है। उन्होंने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम अपनी संस्कृति और पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए धरातल पर उतर कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रमों से जहां हमारी पहाड़ी संस्कृति की झलक दूर दूर तक जाएगी, वही इन उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से हमारे काश्तकारों को भी इसका लाभ मिलेगा जो आज पहाड़ की एक बहुत बड़ी समस्या पलायन रोकने में भी अपना अहम योगदान देगा। श्री कर्नाटक ने कहा कि आगामी दो जून शुक्रवार को उनके द्वारा अपने कैंप कार्यालय में इसी उद्देश्य के साथ काफल पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें उन्होंने सभी से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कर्नाटक ने बताया कि काफल पार्टी के लिए स्थानीय महिलाओं द्वारा घर पर ही सिलबट्टे का पहाड़ी पिसी नूण तैयार किया जा रहा है। श्री कर्नाटक ने कहा कि यह काफल पार्टी राजनीतिक कार्यक्रम न होकर विशुद्ध रूप से एक सामाजिक कार्यक्रम है। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडियाकर्मियों से भी इस काफल पार्टी में अपनी उपस्थिति देने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी के आरोपी को एक वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार का अर्थदंड
Next: देघाट में पुलिस ने राजस्व व पीडब्लूडी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर देघाट बाजार में हटाया अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.