Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्थडे पार्टी में हुए विवाद में दो युवकों ने झोंका फायर, गिरफ्तार
  • देहरादून

बर्थडे पार्टी में हुए विवाद में दो युवकों ने झोंका फायर, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में बीती आधी रात को चली गोलियों की आवाज से लोग सकते में आ गये। जानकारी जुटाने पर पता चला कि झाझरा स्थित साईंलोक कॉलोनी में युवकों का आपसी विवाद हो गया। जिसके चलते इनमें से दो युवकों ने फायर झोंक दिया। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में आधी रात के समय झाझरा स्थित साइलोक कॉलोनी में युवकों का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान दो युवकों ने फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि एक युवक की जन्मदिन पार्टी में ये हंगामा हुआ। पुलिस ने फायर करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक बारह बजकर 55 मिनट पर कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि साईलोक कॉलोनी झाझरा में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर फायर कर रहे हैं। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी मसूरी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर व रात्रि अधिकारी चीता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अरमान पुत्र मेघराज निवासी रामपुर मनिहारान सहारनपुर उत्तर प्रदेश मिला। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ साईलोक कॉलोनी अपार्टमेंट में जन्मदिवस मना रहा था। इसी बीच रोहन व विजयंत भी वहां पहुंच गए। उन्हें वह पहले से जानता है और वे उससे पहले भी झगड़ा कर चुके हैं। आरोप है कि रोहन ने मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसने देसी तमंचा निकाल कर उन पर फायर कर दिया। इसके बाद रोहन व विजयन्त अपनी सफारी गाड़ी लेकर भाग गए। इस पर पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। झाझरा आडवाणी पुल के से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक देसी तमंचा व 11 कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहन पुत्र मनोज कुमार निवासी प्रेमपुरी शामली बस स्टैंड थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल निवासी साईंलोक कॉलोनी झाझरा व विजयंत पुत्र साहब सिंह निवासी प्रेमपुरी शामली बस स्टैंड थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल निवासी साईंलोक कॉलोनी झाझरा हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की आर्मी बटालियन में आयोजित हुआ तीन दिवसीय पल्स पोलियो शिविर
Next: चीन-पाकिस्तान के रडार के लिए काल बनेगा रुद्रम-1

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.