Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्ड फ्लू के मामले में काफी सुरक्षित है उत्तराखण्ड
  • देहरादून

बर्ड फ्लू के मामले में काफी सुरक्षित है उत्तराखण्ड

RNS INDIA NEWS 08/01/2021
rns featured image new

देहरादून। पूरे देश में भले ही लगातार बर्ड फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड अब तक इससे पूरी तरह अछूता है। राज्य में इस साल अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी यह बीमारी बहुत ज्यादा नहीं फैली। यही कारण है कि वर्ष 2006 से आज तक कभी भी पक्षियों को कलिंग (बेहोश कर दफनाने) की नौबत नहीं आई। इससे यह भी माना जा सकता है कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड काफी सुरक्षित है। 
इन दिनों पूरे देश में बर्ड फ्लू का खतरा है। बर्ड फ्लू का कोई उपचार भी नहीं है। इसलिए संक्रमित पक्षियों को बेहोश कर दफनाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस प्रक्रिया को कलिंग कहा जाता है। दुनिया के हर हिस्से में संक्रमित पक्षियों को खत्म करने और इंफेक्शन की चेन तोडऩे के लिए कलिंग का सहारा लिया जाता है। मामले बढऩे पर हर राज्य में फॉर्म के फॉर्म कलिंग कराते हैं। पोलट्री फॉर्म की सभी मुर्गियों को बेहोश करने के बाद बड़ा गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया जाता है। उत्तराखंड में आज तक इसकी नौबत नहीं आई।  
2006 में पहली बार बर्डफ्लू के मामलों में बहुत उछाल आया था, जब पूरी भारत में इस बीमारी का नाम सुना गया। बड़े पैमाने पर पक्षियों (विशेषकर मुर्गियों की) कलिंग की गई। बर्ड फ्लू पक्षियों से आदमियों में फैल सकता है। यही कारण है कि इसके इक्का-दुक्का मामले सामने आने के साथ एहतियातन उपाय भी किए जाते हैं। 
 उत्तराखंड आनेवाले प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। राजधानी दून में आसन वेटलैंड, चीला बैराज में वन विभाग और पशुपालन की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। किसी भी जगह अभी बहुत ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। एक-दो कौए या अन्य पक्षियों के मरने की जानकारी सामने आ रही है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। दूसरे राज्यों से पक्षियां लाने पर रोक लगा दी गई है। जिले में कई बड़े पोलट्री फार्म हैं, जिनके पास 35 से 40 हजार तक मुर्गियां हैं। उपचार के रूप में टेमी फ्लू का विकल्प दिया गया है। हालांकि यह बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं है। इसलिए बीमारी को रोकने पर फोकस किया जाता है।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एस बी पाण्डे का कहना है कि पक्षियों की असामान्य मौत होने पर विशेषज्ञ टीम उनकी जांच कर सैंपल भोपाल लैब भेजते हैं। रिपोर्ट में बर्डफ्लू की पुष्टि होने के बाद पूरे फॉर्म की कलिंग करनी होती है। इससे बीमारी के फैलने का खतरा कम हो जाता है। उत्तराखंड के लिहाज से अच्छा यह रहा कि कभी कलिंग नहीं करनी पड़ी। बीमारी के दौरान चिकन व अंडों की बिक्री पर असर जरूर पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पंचायतीराज के क्षेत्र में बढिय़ा काम किया
Next: भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों के अनुसार ही कार्यक्रम देती है : विनय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.