Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिन्सर वनाग्नि शहीदों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • अल्मोड़ा

बिन्सर वनाग्नि शहीदों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। बिन्सर वन्य जीव विहार में गत वर्ष 13 जून 2024 को वनाग्नि की भीषण दुर्घटना में शहीद हुए वनकर्मियों की स्मृति में शुक्रवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिन्सर वन्य जीव विहार के प्रवेश द्वार पर स्थित स्वागत कक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वन विभाग के कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भाग लिया और अग्निशमन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वनकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि शहीद वनरक्षकों का बलिदान वन संपदा की रक्षा के लिए एक प्रेरणास्रोत है और हम सब का दायित्व है कि उनके परिजनों को हर संभव सहायता व सहयोग प्रदान किया जाए। सभा में मौजूद सभी लोगों ने वनाग्नि में शहीद और घायल हुए वनकर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की और संकल्प लिया कि भविष्य में वन सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन बिन्सर वन्य जीव विहार के वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने किया। सभा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, लोक प्रबन्ध विकास संस्था सुनौली के अध्यक्ष ईश्वरी दत्त जोशी, जाखसौड़ा के सरपंच दिनेश पिलख्वाल, ईडीसी सुनौली अध्यक्ष सुशील कांडपाल, ताकुला के पूर्व संगठन अध्यक्ष डूंगर सिंह भाकुनी, ईडीसी भेटुली अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, संसाधन पंचायत प्रतिनिधि अशोक भोज, उत्तराखंड संसाधन पंचायत बसौली की दीप्ति भोजक, वन दरोगा नारायण नाथ, प्रशांत चंद, अरविंद प्रसाद आर्या, गोविंद्र सिंह कोरंगा, वन आरक्षी रिंकी नेगी और ऊषा बारोकोटी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत कैंटर चालक ने पिकअप को मारी टक्कर
Next: रुद्रपुर विकास भवन की दीवारों पर उत्तराखंडी संस्कृति की पहचान ऐंपण सजाए

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.