Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिना पुलिस सत्यापन रह रहे गैर राज्य के 16 लोग गिरफ्तार, 02 मकान मालिकों के चालान
  • अल्मोड़ा

बिना पुलिस सत्यापन रह रहे गैर राज्य के 16 लोग गिरफ्तार, 02 मकान मालिकों के चालान

RNS INDIA NEWS 18/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। सोमवार 17 जुलाई को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र सेराघाट में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान गैर राज्य के 16 व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के रहते हुए पाए गए। जिस पर धौलछीना पुलिस द्वारा सभी 16 व्यक्तियों को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए चालानी कार्यवाही की गयी, साथ ही उक्त व्यक्तियों को बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किराएदार रखने पर सम्बन्धित 02 मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गई। पकड़े गए बाहरी व्यक्तियों में अधिकांश बरेली यूपी के रहने वाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घुश्मेश्वर महिला समिति अल्मोड़ा ने नन्दा देवी में मनाया वृहद हरेला पर्व
Next: चम्पावत परिसर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.