Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बिना पंजीयन के चल रहे दो निजी अस्पताल सील
  • ऊधम सिंह नगर

बिना पंजीयन के चल रहे दो निजी अस्पताल सील

RNS INDIA NEWS 04/11/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। पंजीयन कराए बगैर चल रहे दो निजी नर्सिंग होम को एसडीएम ने छापा मारकर सील कर दिया। इस दौरान नर्सिंगहोमों में भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को एसडीएम गौरव चटवाल ने एक सूचना पर प्राइवेट अस्पतालों में छापामार कार्रवाई शुरू की। गर्ग अस्पताल के पीछे मोहल्ले में चल रहे सहारा नर्सिंग होम में छापा मारा। एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हितेश शर्मा, तहसीलदार शुभांगी, ईओ शाहिद अली और अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर पड़ताल कराई। नर्सिंगहोम एक घर में चल रहा था, इसमें कोई स्टाफ नहीं था। उसमें तीन मरीज भर्ती मिले। इनमें एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराकर उसे सील कराया गया। इसके बाद ठाकुरद्वारा रोड पर एमएच नर्सिंग होम में छापामारी की गई। वहां 10 रोगी भर्ती मिले, लेकिन डॉक्टर और कर्मचारी नहीं मिले। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अस्पताल चलने की सूचना मिल रही है। इसी के चलते छापा मार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने बताया कि सहारा नर्सिंग होम के नाम से एक घर में चल रहे नर्सिंग होम में चार रोगी भर्ती थे। गर्भवती का ऑपरेशन किया गया था। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। तीन रोगी परिजनों के साथ अपने घर को चले गए। डेंटल नर्सिंग होम में 10 रोगी भर्ती थे। सभी के बोतल चढ़ रही थीं। छापामार करवाई होते ही सभी रोगी अपने परिजनों के साथ अपने घर चले गए। दोनों नर्सिंग होम में कोई डॉक्टर, नर्स, ऑपरेशन की फाइल, ऑपरेशन का सामान नहीं मिला। दोनों नर्सिंग होम को सील कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 नवम्बर
Next: बाघिन के हमले में वन गुर्जर घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.