Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाघिन के हमले में वन गुर्जर घायल
  • अल्मोड़ा

बाघिन के हमले में वन गुर्जर घायल

RNS INDIA NEWS 04/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मवेशी चराने गए एक वन गुर्जर पर बाघिन ने हमला कर घायल कर दिया। वन गुर्जर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। शुक्रवार सुबह वन गुर्जर मोहम्मद आरिफ निवासी हंसपुर खत्ता मवेशियों को चराने जंगल गया था। कई और गुर्जर भी मवेशियों को चराने जंगल ले गए थे। इस दौरान अचानक बाघिन ने मोहम्मद आरिफ पर हमला बोल दिया। बाघिन ने आरिफ पर झपट्टा मारा तो उसके हाथ में पंजा लगा। किसी तरह आरिफ ने छिपकर जान बचाई। इस दौरान दूसरे गुर्जर भी पहुंच गए। शोर मचाने पर बाघिन जंगल की ओर चली गई। आरिफ ने इसकी जानकारी रनसाली रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी को दी। रेंजर ने बताया कि आरिफ ने जानकारी दी है कि बाघिन अपने बच्चे के साथ थी। उसने हमला कर घायल किया है। बताया कि हंसपुर रेंज में बाघ की मूवमेंट रहती है। वन विभाग नियमानुसार मुआवजे की कार्यवाही करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना पंजीयन के चल रहे दो निजी अस्पताल सील
Next: अश्लील हरकतें करते एक युवक व दो युवतियां गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.