Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी बिना बताए घर से बाहर गई तो पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान
  • हरिद्वार

पत्नी बिना बताए घर से बाहर गई तो पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान

RNS INDIA NEWS 11/04/2022
rns featured image new

रुड़की। खबर रुड़की से है जहाँ पति ने हैवानियत की अपनी सारी हदें पार कर पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार यहां पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि वो उसे बगैर बताये घर से बाहर चली गयी थी। पति ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हैवानियत ऐसी कि उसने चाकू से कई हमले कर पत्नी का सीना ही फाड़ डाला। बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अमन गाड़ी चलाता है। घर में उसकी पत्नी सोनिया और दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने का विरोध करता था। रविवार को भी सोनिया बिना बताए घर से चली गई। अमन ने विरोध किया और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमन ने गुस्से में घर की रसोई में रखे चाकू से पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई।


चाकू से वार करते देख बच्चों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, एसएसआई दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने से नाराज था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विवाद में उसने चाकू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और जिला महामंत्री रानीखेत नारायण सिंह रावत ने दिया पद से इस्तीफा, कहा- कांग्रेस प्राइवेट कंपनी बनकर रह गई
Next: अल्मोड़ा पुलिस को मिले 6 हाईवे पेट्रोल वाहन, जनता की सुविधा हेतु 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे वाहन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.