Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिलकीस बानो विवाद : सिद्धारमैया ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
  • राष्ट्रीय

बिलकीस बानो विवाद : सिद्धारमैया ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बिलकीस बानो मामले के दोषियों को रिहा करने का आदेश देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा हैं।
सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिलकीस बानो मामले के दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया है। इससे भाजपा के नेताओं की क्रूर मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने इन अमानवीय गिद्धों को क्षमादान देकर पूरे देश को शर्मसार किया है। इसके लिए श्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खूबसूरत बंधन को देखा है। लेकिन, नरेंद्र मोदी उस मां का दर्द क्यों नहीं देख पाए जिसने अपने नवजात और अजन्मे बच्चे को खो दिया। भाजपा सरकार के क्षमादान के इस अमानवीय निर्णय को भारत माफ नहीं करेगा।
2002 के गोधरा बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में सभी 11 दोषियों को 16 अगस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जब गुजरात सरकार ने अपनी छूट नीति के तहत उनकी रिहाई की अनुमति दी थी जिसके बाद 16 अगस्त को गोधरा उप-जेल से बाहर आ गए थे।
उन्होंने भाजपा की महिला सांसदों, विशेषकर निर्मला सीतारमण और शोभा करंदलाजे से महिलाओं के मुद्दों पर बात नहीं करने के लिए भी सवाल किया।
उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2008 को मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों के सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोप में 11 को सजा सुनाई। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा। दोषियों ने 15 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी जिसके बाद उनमें से एक ने समय से पहले रिहाई के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रेप का उल्लंघन करने पर यूपीपीसीबी का एक्शन, 17.62 लाख का लगा जुर्माना
Next: एनआईए ने संभाली बंगाल के मोमिनपुर हिंसा की जांच

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.