Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत,दो गंभीर घायल
  • देहरादून

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत,दो गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। एडब्लूएचओ रोड पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शीशमबाड़ा के पास दो बाइकों के आपस में टकरा जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को करीब साढ़े बारह बजे चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर सेलाकुई से राजावाला चौक होते हुए शीशमबाड़ा वाली रोड पर जा रहे थे। आगे चल रही बाइक पर रोहित (20) पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम शेरपुर थाना सहसपुर और वीर सिंह (18) पुत्र रामकिशन निवासी शेरपुर सवार थे। जबकि पीछे से आ रही दूसरी बाइक पर आकाश पुत्र चंडी प्रसाद निवासी भूड़पुर नयागांव कोतवाली पटेल नगर और अरुण पुत्र गजेंद्र निवासी सिंघनीवाला थाना सहसपुर सवार थे। यहां देर रात सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शीशमबाड़ा के पास आगे चल रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और बाइक सड़क पर पलट गयी। तभी पीछे से शिमला बाईपास की ओर जा रही बाइक भी शीशमबाडा प्लांट के पास सड़क पर गिरी बाइक से टकरा गई। इससे दोनों बाइकों में सवार रोहित, वीर सिंह, आकाश और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रोहित और वीर सिंह नाले में अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले।
जिन्हें पुलिस ने तत्काल दून अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार आकाश और अरुण के बारे में लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक स्वयं अस्पताल चले गये हैं। घायल युवकों को दून अस्पताल में लाया गया। जहां रोहित की उपचार के दौरान रविवार रात को ही मौत हो गयी। जबकि उसके साथी वीर सिंह की भी सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल आकाश और अरुण का दूर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष सेलाकुई मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी। मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए हैं। मौके से मिली दोनों बाइक को कब्जे में लिया है। कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर अपराध को रोकने के लिए उत्तराखंड में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Next: दोहरे हत्याकांड में शामिल महिला गिरफ्तार

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.