Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइक सवार ने महिला वनकर्मी की चेन झपटी
  • देहरादून

बाइक सवार ने महिला वनकर्मी की चेन झपटी

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून में ऑफिस से लौट रही वन विभाग की एक महिला कर्मचारी से शुक्रवार शाम बाइक सवार युवक ने चेन झपट ली। इस दौरान बाइक के चपेट में आकर महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पुलिस बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि गणेश कोठियाल निवासी महालक्ष्मीपुरम मोथरोवाला ने तहरीर दी कि उनकी मां दुर्गा देवी वन विभाग के तिलक रोड स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वो दो सहकर्मियों के साथ ऑफिस से बाजार की ओर आ रहीं थीं। इस दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। उन्होंने बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। इसबीच बाइक सवार फरार हो गया। सहकर्मियों ने महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद रात को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द युवक को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिस्पना में बहे बच्चे का शव दुधली में मिला
Next: अल्मोड़ा: नगर के बाजार में गैस वितरण वाहन के पहुँचने पर जताई ख़ुशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.