Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने आईएसबीटी स्थित उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग कार्यालय के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने आयोग का पुतला भी फूंका। यूथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता आईएसबीटी स्थित विद्युत नियामक आयोग दफ्तर के सामने एकत्र हुआ व बिजली दामों में वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा कहा कि आम जनता को 7 फ़ीसदी से ज्यादा की दर से इस बोझ को उठाना पड़ेगा। अगर ये मूल्य वापस नहीं हुए तो युवा कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन शुरू करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड विधुत नियामक आयोग ने घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। जो कि सीधे सीधे आम जनता की जेब में डाका डालने के समान है। निवर्तमान पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बाबजूद सरकार समय-समय पर बिजली के दाम बढ़ा रही है। इस मौके पर पार्षद हरिभट्ट, अनूप कपूर, मोहन गुरुंग, मनीष कुमार, जाहिद, पीयूष गौड, यज्ञपाल सिंह, इंद्रजीत त्रिहान, केवी भट्ट, अभिरुचि, अर्जुन, दीपक, रामलाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के डीएल निरस्त करे: डीएम
Next: लाखों रुपये के 21000 नेपाली लाइटर बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.