Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली कर्मियों के वेतन से न हो कोई रिकवरी
  • देहरादून

बिजली कर्मियों के वेतन से न हो कोई रिकवरी

RNS INDIA NEWS 26/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा कामगार संगठन ने सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से सचिवालय में मुलाकात की। सातवें वेतनमान में वेतन निर्धारण में रिकवरी समाप्त कर पे प्रोटेक्शन का लाभ देने की मांग की। संगठन अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित ने कहा कि सातवें वेतनमान को लागू करने के बाद ऊर्जा निगम में कई संवर्ग से वेतन रिकवरी की जा रही है। कर्मचारियों का वेतन बढ़ने की बजाय कम हो गया है। ऐसे में तत्काल वेतन रिकवरी रोक कर कर्मचारियों को राहत दी जाए। कर्मचारियों को प्रे प्रोटेक्शन का लाभ दिया जाए। उपनल, एसएचजी कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन दिया जाए। हाईकोर्ट के आदेश अनुसार उनके नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए। महामंत्री सोहन शर्मा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीसरी एसीपी का लाभ दिया जाए। 2005 तक नियुक्त सभी कर्मचारियों को ऊर्जा के तीनों निगमों में पुरानी पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जाए। कामगार संगठन ने मुख्य सचिव को तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की भी बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व संरक्षक एपी अमोली, सीपी मठपाल, गंगा सिंह, प्रशांत ध्यानी, दीपक बिष्ट, विजय बिष्ट, मोहन पाठक, राजेश ध्यानी, अशोक जोशी, नीलम बिंजौला, बिमना रानी, शंकर सिंह, जगदीश उपाध्याय, दीपक मधवाल, यतीन धीमान, मोहित जोशी, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेजर जनरल गिल बने उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी
Next: लोनिवि से हटाए गए मेट, बेलदारों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.