Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बिजली आपूर्ति बाधित होने से 52 से अधिक गांव जल संकट से परेशान
  • टिहरी

बिजली आपूर्ति बाधित होने से 52 से अधिक गांव जल संकट से परेशान

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rns featured image new

टिहरी। भागीरथी पर बनी कोटेश्वर झण्डीधार पेयजल योजना में विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से 52 से अधिक गांवों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते पौड़ीखाल क्षेत्र की बड़ी आबादी हैंड पंपो के भरोसे पेयजल जुटाने को मजबूर है। क्षेत्र में कई प्राकृतिक जलस्रोतों के सूखने से भी यहां पेयजल की किल्लत और गहरा गई है। विकास खंड देवप्रयाग में पौड़ी खाल क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों के लिए भागीरथी पर कोटेश्वर झण्डीधार पम्पिंग योजना का निर्माण किया गया था। इसके तहत झण्डीधार में 8 लाख व पंचूर में 3 लाख लीटर के टैंकों का निर्माण किया गया। मगर झण्डीधार पेयजल योजना में तकनीकी खराबी आते रहने से इससे बराबर जलापूर्ति नहीं बन पायी है। क्षेत्र के केंद्र पौड़ीखाल में इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है। जहां करीब दो हजार की आबादी एक हैंड पंप के भरोसे बनी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र भट्ट के अनुसार 11 लाख लीटर क्षमता की कोटेश्वर झण्डीधार योजना से जलापूर्ति बार-बार बाधित होने से ग्रामीणों को जल संकट झेलना पड़ रहा है। पौड़ीखाल में दो हैंडपंपों में से एक खराब हो चुका है। जबकि दूसरा हैंडपंप भी लगातार चलने से कभी भी दम तोड़ सकता है। यहां करीब 9 सौ छात्र-छात्राएं भी इसी हैंड पंप के भरोसे हैं, क्योकि झण्डीधार पेयजल योजना से कभी भी जलापूर्ति ठप पड़ जाती है। क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोत सबसे अधिक प्रभावित हुए है। यहां मालू मरोडा गांव में बड़ा जल स्रोत इस तरह सूख चुका है, मानो यहां कभी वह था ही नहीं। पौडी खाल क्षेत्र के कई गावों में यह स्थिति बन चुकी है। जल संस्थान देवप्रयाग अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह के अनुसार विद्युत आपूर्ति में बाधा आने से झण्डीधार पंपिंग योजना से जलापूर्ति नहीं हो पाती है। यहां पुराने पंप बदल दिये गए हैं। यहां कुछ समय पहले आया फाल्ट ठीक कर दिये जाने के बाद 13 लाख लीटर के दोनों टैंक भर दिये गए हैं। कोटेश्वर झण्डीधार में बिजली के फाल्ट ठीक करने सहित पंपिंग लाइनों की देख-रेख का जिम्मा जल संस्थान के पास ही है। अधिशासी अभियंता के अनुसार दोनों जिम्मेदारियों को जल संस्थान पूरी तरह निभा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा को बड़ा झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
Next: मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर दो को हिरासत में लिया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.