Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिहार में मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक मेहता को जातिसूचक शब्दों के साथ भद्दी गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मंत्री ने इसकी शिकायत पटना सचिवालय थाना में की है। सचिवालय थाना में मंत्री की शिकायत के मुताबिक, 23 जनवरी को अपराह्न् करीब 3.15 बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
मंत्री के मोबाइल में ट्रू कॉलर में कॉल करने वाले का नाम दीपक पांडेय था। मंत्री ने जब कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया, तो भी बार-बार उसी नंबर से कॉल आने लगा। जब उस नंबर को ब्लॉक कर दिया, तो दूसरे नंबर से उसी आदमी ने कॉल करना शुरू किया। इस बार ट्रू कॉलर पर नाम पप्पू त्रिपाठी बताया।
मंत्री आलोक मेहता ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मेहता ने एक बयान दिया था, जिससे वे चर्चा में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि 10 प्रतिशत वाले पहले मंदिरों में घंटी बजाते थे और अंग्रेजो की गुलामी करते थे। अब इनके सामने कोई आवाज उठाता है, तो उनकी आवाज दबा दी जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी के स्कूल अपने परिसरों को किराए पर देकर जुटाएंगे धन
Next: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस ने ली निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.