Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो लागू होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून : गिरिराज सिंह
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो लागू होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून : गिरिराज सिंह

RNS INDIA NEWS 30/11/2022
rns featured image new

बक्सर (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि हर घर शराब पहुंचाने के बाद अब गंगा जल पहुंचाकर नीतीश कुमार प्रायश्चित करना चाहते है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि बिहार में चूहों को भी शराबी बनाने वाले नीतीश प्रायश्चित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएगी।
एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से हर घर नल का जल पहुंचाने का सपना दिखाकर उन्होंने कुर्सी प्राप्त की, वैसे ही अब गंगा जल पहुचाने का वादा कर कुर्सी पर बने रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि वे सर्वे करा लें हर घर नल का जल का पता चल जाएगा।
उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, आज चीन में जहाँ 1 मिनट में 10 बच्चे जन्म लेते है वहीं भारत में 31 बच्चे प्रति मिनट जन्म ले रहे हैं, जिसके कारण जीडीपी का ग्रोथ तेज नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि संसाधन सीमित हैं।
उन्होंने कहा कि यदि बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएगी, जो सभी जाति, धर्म के लोगों पर लागू होगा।
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि 2024 में कांग्रेस पूरे भारत मे 24 सीट भी नही ला पाएगी, गुजरात विधानसभा चुनाव में ही कांग्रेस को युवराज राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का पता चल जाएगा, कि यात्रा कितना सफल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकतंत्र में हेट स्पीच की कोई जगह नहीं : अजीत डोभाल
Next: कोचिंग से लौट रही छात्रा ने दिखाई बहादुरी, तमंचा लिए खड़े 2 बदमाशों के छुड़ाए छक्के

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.