Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिहार चुनाव में एनडीए की जीत विकास-केंद्रित नीतियों की जीत है: महाराज
  • देहरादून

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत विकास-केंद्रित नीतियों की जीत है: महाराज

RNS INDIA NEWS 14/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बिहार में एनडीए की जीत को मोदी सरकार के विकास और राज्य में डबल इंजन सरकार की सफलता की जीत बताया है। महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और सभी सहयोगी दलों को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनडीए ने विकास-केंद्रित नीतियों पर जोर दिया, जिससे बिहार में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में सुधार हुआ। महिलाओं को 10,000 रुपये की सीधी मदद और अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं में भरोसा जगाया और उन्हें एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि एनडीए का मजबूत गठबंधन और सही सामाजिक समीकरण ने वोटों को बंटने से रोका और एनडीए को निर्णायक बढ़त दिलाई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व और उनकी विकास नीतियों ने राज्य में स्थिरता और विकास को बढ़ावा दिया। केंद्र सरकार की सहायता ने राज्य में विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद की। इन कारणों से एनडीए को बिहार में प्रचंड बहुमत मिला और मोदी सरकार के विकास की जीत हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी में मिला श्रमिक का शव, मचा हड़कंप
Next: मद्महेश्वर ट्रैक से लापता ट्रैकर की हेलीकॉप्टर से तलाश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.