Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बाइडेन के खतरनाक वाले बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, उठाया ये कदम
  • अंतरराष्ट्रीय

बाइडेन के खतरनाक वाले बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, उठाया ये कदम

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताए जाने से वाले बयान को लेकर पाकिस्तान का गुस्सा आसमान छू रहा है। बाइडेन की ओर से दिए गए बयानों के बाद अब पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को तलब करने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगे कहा है कि पाकिस्तान के पास बिना किसी सुरक्षा के परमाणु हथियार हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शनिवार को कहा कि देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से देश की परमाणु क्षमता के बारे में दिए गए बयान के बाद अमेरिकी राजदूत को तलब करने का फैसला किया है। बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कांग्रेस अभियान समिति के समारोह में पाकिस्तान के खिलाफ बयान दिया है।
बाइडेन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। उसके पास परमाणु हथियार हैं लेकिन बिना किसी सुरक्षा के हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने विश्व की बदलती भू राजनैतिक स्थिति के संदर्भ में कही। पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर हमेशा चिंता जताई है। उनकी चिंता यह है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकवादियों या जिहादियों के हाथ में जा सकते हैं। बाइडेन का यह बयान इस लिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को उसके एफ-16 लड़ाकू विमानों के रख रखाव के लिए फंड देने का ऐलान किया था। अब अचानक दोनों देशों के बीच में ऐसी क्या स्थिति बनी कि बाइडेन ने खुले मंच से पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल दी है। भारत शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरता रहा है लेकिन मौके दर मौके अमेरिकी चुप्पी साध लेता है।
अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने चेताया था कि अफगानिस्तान से तेजी से सेना हटाने की वजह से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बाइडेन ने अपने भाषण में कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और सभी देश अपने सहयोगियों को लेकर पुनर्विचार कर रहे हैं ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हथियारबंद बदमाशों ने शहरी विकास मंत्री के चचेरे भाई के घर डाली डकैती
Next: राशिफल 16 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.