Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भूस्खलन से चमोली के छिनका में बंद रहा बदरीनाथ राजमार्ग
  • टिहरी

भूस्खलन से चमोली के छिनका में बंद रहा बदरीनाथ राजमार्ग

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग चमोली के छिनका में बंद होने से बदरीनाथ धाम से चले तीर्थ पुरोहितों के परिवार करीब 22 घण्टे में देवप्रयाग पहुंचे। राजमार्ग बंद होने की दशा में कई परिवारों को अपने बच्चों के साथ वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। गुरुवार सुबह छिनका में दो बार भू स्खलन होने से हजारों यात्री यहीं फंस गए थे। इनमें बदरीनाथ धाम से गुरुवार को निकले देवप्रयाग तीर्थ पुरोहितों के परिवार भी शामिल रहे। वाहन नहीं मिलने से स्थानीय निवासी कुसुम देवी अपने दो बच्चों के साथ बदरीनाथ से एक ट्रक से निकली थी। कुसुम ने बताया कि छिनका में सड़क बंद होने से उन्हें विरही में रोक दिया गया। यहां कई किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। पांच हजार तक कमरे का किराया होने से उन जैसे कई लोग अपने वाहनों में रात गुजारने को मजबूर रहे। तड़के साढ़े तीन बजे सड़क को यातायात के लिए खोल दिए जाने के बाद अधिकांश वाहन यहां से निकले। कई जगह जाम की स्थिति से विरही से वह करीब सात घंटे में देवप्रयाग तक पहुंचे। देवप्रयाग आने वाले अन्य कई परिवार भी यहां फंसे थे। जो शुक्रवार दोपहर तक यहां तक पहुंचे। भोजन, पानी, शौच को लेकर सभी को दिक्ततें झेलनी पड़ी। विशेष कर महिला व बच्चों को इससे काफी दिक्कत हुई। बदरीनाथ से देवप्रयाग तक के सफर में करीब आठ घण्टे लगते हैं, मगर सड़क बंद होने से यहां पहुंचने में 22 घण्टे से अधिक का समय लग गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरसात में संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी की जाए तैनात
Next: आगामी लोकसभा चुनाव में रिकार्ड सीटें जीतेगी भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.