Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भू कानून से ध्यान भटकाने को कांग्रेस कर रही है विभाजन की राजनीति: चौहान
  • देहरादून

भू कानून से ध्यान भटकाने को कांग्रेस कर रही है विभाजन की राजनीति: चौहान

RNS INDIA NEWS 22/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भू कानून की उपलब्धि से ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी राजनीति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है और अनावश्यक मुद्दों को तूल देखकर समाज को पहाड़- मैदान में बांटना चाहती है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं, जिन्हें कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। राज्य में लंबे समय से सशक्त भू कानून की मांग चल रही था। सीएम धामी ने बजट सत्र में यह कानून लाने का ऐलान किया था और इसे विधानसभा में पारित करा कर अपने एक और वादे को पूरा किया है। इससे पूरे राज्यभर में खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय कार्य मंत्री के बयान को तोड़ मरोड़ रहे हैं। मंत्री इस पर खेद भी जता चुके है। कहा कि कांग्रेसी विधायकों का आचरण सबने देखा, लेकिन कांग्रेस के इन निरंकुश विधायकों को रोकने के लिए कोई नहीं था।
चौहान ने कहा कि अगर, कांग्रेसी इतने ही पहाड़ और उत्तराखंड के शुभचिंतक हैं तो भू कानून का इतिहास बनने पर प्रदेशवासियों की तरह जश्न क्यों नहीं मना रहे हैं? वहीं, जब प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की मंशा रखने वालों पर कार्रवाही होती है, कांग्रेसी क्यों आपत्ति करते हैं? कहा कि देवभूमि की जनता, समाज को बांटने वाले इस पाप को भूलने वाली नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत से साफ होगी नदियां
Next: अखिल गढ़वाल सभा की प्रेमचंद को मंत्रीमंडल से बाहर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.