Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सलड़ी के पास रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, 04 की मौत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सलड़ी के पास रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, 04 की मौत

RNS INDIA NEWS 25/12/2024
rns featured image new

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के भीमताल सलड़ी के पास में रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक दर्दनाक हादसे में 29 सवारियों को ले जा रही बस खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर डेढ़ बजे पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली सलड़ी के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार सवारियां छिटककर इधर-उधर गिर पड़ी। हादसे में 02 पुरुष, 01 महिला व 01 बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को सड़क तक लाने में परेशानी रही। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम पहले से तैयार थी और घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 24 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका हाल-चाल जानने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत भी अस्पताल में पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर सभी घायलों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया ऋषिकेश एम्स के ट्रामा सेंटर से दो एक्सपर्ट डॉक्टर को भी हल्द्वानी भेजा जा रहा है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की अगर जरूरत पड़े तो उन्हें एयर लिफ्ट भी किया जाएगा।
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुःख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि ‘भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा में यूपी के वृद्ध का शव मिला
Next: स्वास्थ्य विभाग में गैरहाजिर चल रहे 158 चिकित्सक बर्खास्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.