Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत भिक्यासैण और चौखुटिया में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला लाभ
  • अल्मोड़ा

प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत भिक्यासैण और चौखुटिया में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला लाभ

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-27 at 16.46.47_11zon

अल्मोड़ा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के साथ जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

इसी क्रम में विकासखंड भिक्यासैण की न्याय पंचायत कोटचौनलिया तथा विकासखंड चौखुटिया की न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया गया।

न्याय पंचायत कोटचौनलिया में आयोजित शिविर उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा और खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस शिविर के दौरान कुल 116 लोगों को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

वहीं न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और खंड विकास अधिकारी ममता कार्की की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया और कुल 470 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिया गया।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रशासन गाँव की ओर अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : सीएम
Next: राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.