Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भीषण चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ ने दिखाया असर
  • राष्ट्रीय

भीषण चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ ने दिखाया असर

RNS INDIA NEWS 15/05/2021
rns featured image new

केरल में भारी बारिश, गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली (आरएनएस)। लक्षद्वीप क्षेत्र में विकसित हुआ गहरा दबाव, अरब सागर के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से मध्य और उत्तरी केरल में शनिवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के चलने की पूरी संभावना है। इस वजह से केरल, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक अलर्ट पर हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन और सुरक्षा दल सतर्क हैं। एनडीआरएफ ने हालात की गंभीरता को देखते हुए 53 टीमों की तैनाती की है। मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान के और विकराल होने की आशंका जताई है। जानकारों ने अनुमान लगाया था कि 15 मई यानी शनिवार को यह समुद्री तूफान बन जाएगा और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। कहा जा रहा है कि यह तूफान गुजरात की तरफ बढ़ेगा। शुक्रवार को केरल के कोट्टायम तट पर तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्कायमेट वेदर ने अनुमान लगाया है कि अगले 48 घंटों में केरल, कर्नाटक और कोंकण में गंभीर मौसम स्थिति तैयार हो सकती है। तूफान के आगे बढऩे का प्रभाव कर्नाटक, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, गोवा में भी नजर आएगा। यहां तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि, गुजरात और केरल के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
चक्रवाती तूफान 18 मई की शाम तक गुजरात और सटे पाकिस्तान तक पहुंच सकता है। साथ ही मध्य पाकिस्तान के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र तैयार हो रहा है। बीते 24 घंटों में केरल, लक्षद्वीप के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। शनिवार को लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा और तमिलाडु के आंतरिक हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि, केरल, कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र की लहरें काफी ऊंचाई तक जाएंगी।
इधर, तौकते को लेकर प्रशासन सतर्क है। एनडीआरएफ के प्रमुख एसएन प्रधान ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि 53 टीमों को राहत कार्यों के लिए तैयार किया गया है। इनमें से 24 टीमों को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है। वहीं, 29 दलों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 16-19 मई तक तौकते बड़े तूफान में बदल सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई असीम बंदोपाध्याय का कोरोना से निधन
Next: चक्रवात ‘तौकते’ से निपटने की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.