Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भीषण बारिश के बीच डोली उत्तराखंड की धरती, भूकंप की तीव्रता 3.2
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

भीषण बारिश के बीच डोली उत्तराखंड की धरती, भूकंप की तीव्रता 3.2

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  भीषण बारिश और भूस्खलन के बीच उत्तराखंड में भूकंप आने की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की धरती डोल उठी। भूकंप वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के पास था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई है।
आपदा कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि भूकंप उत्तरकाशी में जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप आने के दौरान इसके झटके कुछ देर तक महसूस किए गए थे। इस दौरान घरों में मौजूद लोग तुरंत बाहर आ गए। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की गई है। खबर को लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।
उत्तराखंड इन दिनों भीषण बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी कुदरती आपदाओं की मार झेल रहा है। ताजा जानकारी में चीन सीमा से लगे लीलम में बारिश थमने के बाद भूस्खलन से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने की खबर सामने आई है। इस तरह की घटनाएं होने के चलते रास्ते बंद हो जाते हैं और आपदा ग्रसित इलाके में राहत पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
बादल फटने के कारण पिछले एक सप्ताह से यमुनोत्री यात्रा बंद रहने के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी जिले के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करके आपदा की स्थिति का जायजा लिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठ माह की गर्भवती व उसकी मां को चचेरे भाइयों ने पीटा, मुकदमा
Next: मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.