Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भीमताल घूमने आए एयरफोर्स के दो जवानों की डूबने से मौत
  • नैनीताल

भीमताल घूमने आए एयरफोर्स के दो जवानों की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के भीमताल क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार को चाफी क्षेत्र के पास स्थित मुसाताल में नहाने उतरे एयरफोर्स के दो जवानों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पठानकोट से आए आठ पर्यटकों का दल मुसाताल घूमने पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, पर्यटकों के इस समूह में चार युवक और चार युवतियां शामिल थीं। सभी लोग भारतीय वायुसेना से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि साहिल और प्रिंस यादव नामक दो युवक तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके साथी सौरभ और बृजेन्द्र भी पानी में कूदे, लेकिन वे खुद भी फंस गए। हालांकि सौरभ और बृजेन्द्र किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे, जबकि साहिल और प्रिंस यादव की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भवाली के क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव तालाब से बाहर निकाले गए। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मुसाताल जैसे जल स्रोतों के पास चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, फिर भी पर्यटक इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए नहाने उतर जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अनजान और गहरे जल क्षेत्रों में न उतरें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्लस्टर विद्यालय योजना के विरोध में अभिभावक, आंदोलन की चेतावनी
Next: चमोली में नदियों का जलस्तर बढ़ा- बदरीनाथ हाईवे भी रहा बंद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.