Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भटवाड़ी के क्यार्क में पांडव नृत्य को देखने उमड़े लोग
  • उत्तरकाशी

भटवाड़ी के क्यार्क में पांडव नृत्य को देखने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 31/08/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्यार्क में माता जगदंबा एवं सोमेश्वर देवता की तपस्थली में पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ। पांडव नृत्य को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। इस अवसर पर भटवाड़ी प्रमुख विनीता रावत भी बतौर मुख्य अतिथि पांडव नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने गांव में इस तरह के पौराणिक आयोजनों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायत क्यार्क में आयोजित पांडव नृत्य में पश्वाओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। देवी देवताओं के आह्वान के साथ शुरू हुए पांडव नृत्य कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दराज क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। बता दें कि इस दौरान गढ़वाल में भौगोलिक दृष्टि से दूर दूर रहने वाली पहाड़ की बहू-बेटियां अपने मायके आती हैं, जिससे उनको वहां के लोगों को अपना सुख दुख बताने का अवसर मिल जाता है। पाण्डव नृत्य पहाड़वासियों से एक गहरा संबध भी रखता है। मान्यता है कि जब कौरवों और पांडवों के बीच राज्य का बंटवारा हुआ, तो पांडवों को वीरान पड़ा खांडव वन दे दिया गया। परंतु पांडवों ने इसे भी सकारात्मक रूप से लिया और उन्होंने जंगल में इंद्रप्रस्थ जैसा सुंदर नगर का निर्माण किया। पांडव नृत्य को सकारात्मक सोच के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन सिंह रावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला प्रत्याशी के चुनाव मैदान में होने से बागेश्वर उप चुनाव में बढ़ेगा महिला वोटों का अंतर
Next: चोरी के खुलासे को सौंपा मांग पत्र

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.