Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाषण प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल की ट्यूलिप ने द्वितीय एवं प्रतीक ने तृतीय स्थान किया प्राप्त
  • अल्मोड़ा

भाषण प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल की ट्यूलिप ने द्वितीय एवं प्रतीक ने तृतीय स्थान किया प्राप्त

RNS INDIA NEWS 12/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा अल्मोड़ा की ओर से समाज सेविका हेलेन केलर की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग कक्षा 8 तक में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की कक्षा 4 की छात्रा ट्यूलिप पंत द्वितीय स्थान पर एवं कक्षा 5 के छात्र प्रतीक बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों ने हेलन केलर की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के लगभग 15 स्कूलों के 50 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपना उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ भाषण दिया जिसमें मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा ट्यूलिप पंत कक्षा 4 की छात्रा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया एवं कक्षा 5 के छात्र प्रतीक बिष्ट ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्ति अतिथियों गणों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही ट्यूलिप पंत को उनके बेहतर बेहतर प्रदर्शन एवं भाषण शैली पर प्रशंसा करते हुए विशेष पुरस्कार देकर भी सम्मानित करने की घोषणा की गई। उपस्थित विद्वान एवं गणमान्य अतिथि जनों ने उनके उत्कृष्ट भाषण शैली और प्रदर्शन के लिए नन्ही बालिका ट्यूलिप पंत की प्रशंसा की। ट्यूलिप पंत के पिता डा० मनीष पंत चिकित्सक एवं माता श्रीमती पंत शिक्षिका हैं। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने विजेता छात्र /छात्राओं को स्कूल के द्वारा भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा अर्जित की गई इस उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओं, अभिभावकों ,प्रधानाचार्य आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी और मानस पब्लिक स्कूल के अथक और कठिन प्रयास के लिए चौमुखी विकास आधारित शिक्षा के लिए मानस स्कूल प्रबंधन को श्रेय दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्यारोपी तीन नाबालिग गिरफ्तार
Next: भीमराव अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस ने जनता को छला: समीर आर्य

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.