Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता छात्रों को पुरस्कार बांटे
  • देहरादून

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता छात्रों को पुरस्कार बांटे

RNS INDIA NEWS 06/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   गायत्री परिवार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्रों को रेसकोर्स स्थित पदम सिंह शिक्षक भवन में पुरस्कृत किया गया। इस बार देहरादून जिले से कुल 96 छात्र इस परीक्षा में सफल हुए। जनपद और तहसील स्तर पर सफल छात्रों को पुरस्कार के तौर पर नगद धनराशि दी गई। पुरस्कार समारोह का शुभारंभ भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के केंद्रीय संचालक चक्रधर थपलियाल ने किया। उन्होंने परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों के हिस्सा लेने पर खुशी जताई। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती ने परीक्षा के पाठ्यक्रम की सराहना की और कहा कि इसे छात्रों के शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के साथ ही उपलब्ध करा दिया जाना चाहिए। परीक्षा संयोजक किशोर चंद रमोला ने बताया कि 172 स्कूलों के 13253 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 11639 ने यह परीक्षा दी। जिले से पांच छात्रों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जिले का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय एफआरआई की कक्षा पांच की छात्रा जाह्नवी रावत, दून शिवालिक एकेडमी अजबपुर की कक्षा छह की छात्रा अवन्तिका पुरी, दून ब्राइटलैंड स्कूल भानियावाला के कक्षा 7 के छात्र जयंत बिष्ट और बोक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज शीशमबाड़ा की 12वीं की छात्रा पायल समेत अन्य विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राज्य संयोजक गंभीर सिंह फर्स्वाण, मुख्य ट्रस्टी राधाकृष्ण सेमवाल, ठाकुर सिंह गुसाईं, सुरेश डंगवाल, सचिव पवन प्रसाद गैराला समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुत्र की शिकायत पर पिता तमंचे के साथ गिरफ्तार
Next: आंदोलन की तैयारी में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.