Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल को व्हाइट हाउस की मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड

भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल को व्हाइट हाउस की मिली बड़ी जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 20/12/2020
rns featured image new

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन और प्रेस स्टाफ के अतिरिक्त सदस्यों के नामों की घोषणा की है जिसमें भारतीय अमेरिकी वेदांत पटेल को सहायक प्रेस सचिव नामित किया है। पटेल फि लहाल बाइडन की उद्घाटन समिति के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं और बाइडन अभियान का हिस्सा भी रहे हैं जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय संवाद निदेशक के तौर पर सेवाएं दी थीं। इससे पहले वह भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल के संवाद निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं। पटेल का जन्म भारत के गुजरात राज्य में हुआ था और वह कैलिफ ोर्निया में पले-बढ़े। पटेल यूनिवर्सिटी-रीवरसाइड और यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा से स्नातक हैं। पटेल समेत अब तक तीन भारतीय-अमेरिकी व्हाइट हाउस के प्रेस अधिकारी रह चुके हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस अधिकारियों में सबसे पहली भारतीय अमेरिकी थीं प्रिया सिंह, वह ओबामा प्रशासन में जनवरी 2009 से मई 2010 तक प्रेस सचिव रहीं। इसके बाद, 2017 से 2019 तक राज शाह व्हाइट हाउस में डिप्टी प्रेस सचिव और राष्ट्रपति के उप सहायक रहे। बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस कम्युनिकेशंस और प्रेस अधिकारियों के रूप में पटेल समेत 16 लोगों को नियुक्त किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डब्ल्यूएचओ फिर से कोरोना के उत्पत्ति की जांच करने फिर चीन जाएगी
Next: शिक्षकों ने किया 21 दिसंबर का आंदोलन स्थगित

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.