Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भर्ती की मांग को लेकर 8 बेरोजगार बैठे भूख हड़ताल पर
  • नैनीताल

भर्ती की मांग को लेकर 8 बेरोजगार बैठे भूख हड़ताल पर

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
default featured image

हल्द्वानी। नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों की भूख हड़ताल जारी है। बेरोजगारों ने सरकार पर झूठे आश्वसन देने का आरोप लगाते हुए तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।दरअसल, 8 जुलाई को 2621 पदों पर भर्ती की मांग को लेकर चार बेरोजगार धरने पर बैठे थे। जिनको पुलिस ने जबरन उठा कर हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। बाद में भूख हड़ताल पर बैठीं कविता और तनुजा ने तबीयत बिगड़ने पर भूख हड़ताल तोड़ दी। इधर, मांगों पर कार्रवाई न होते देख बेरोजगारों में आक्रोश बढ़ गया है। शनिवार को बुद्ध पार्क में एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बब्लू, भगवती प्रसाद, सुनील शाह, गौरव उप्रेती, आशीष, रघुबीर सिंह, केशव, मुकेश लसपाल भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा सरकारी अस्पतालों में मानकों के अनुसार नर्सेज के 11500 से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। सरकार इन्हें भरने को कोई कदम नहीं उठा रही है। बताया कि 12 दिसंबर 2020 को नर्सेज के 2621 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई थी जिसे आज तक भरा नहीं गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। यहां राजेश, बबीता रानी, तनुजा, एकता, मन्नू कठायत, कार्तिक उपाध्याय, माया धामी, मोनिका, ज्योति, नेहा रौतेला, देवेंद्र, योगेश कुमार, किशन चंद्रा, जितेंद्र जोशी, विनोद जोशी, दीपक मनकोटी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारघाटी में बंदरों का आतंक
Next: चमोली में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.