Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भारी बारिश से सिमली बाजार में स्थित दुकानों में घुसा मलबा
  • चमोली

भारी बारिश से सिमली बाजार में स्थित दुकानों में घुसा मलबा

RNS INDIA NEWS 02/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जनपद में एक सितंबर की सायं से लगातार बारिश जारी है। कर्णप्रयाग ब्लाक के सिमली बाजार में अतिवृष्टि के कारण 11 घरों और 06 दुकानों में मलबा आने से नुकसान हुआ है। वही दो वाहन मलबे में दबे है। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिमली में अवरुद्ध मोटर मार्ग को सुचारू कर लिया गया है। आवासीय भवनों और दुकानों से मलबा हटाने का काम जारी है। जनपद में अवरूद्व कर्णप्रयाग-थराली-ग्वादम और कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पाण्डुवालखाल मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू कर लिए गए है। जबकि कई जगह अवरुद्ध कर्णप्रयाग-चमोली-बद्रीनाथ और जोशीमठ-मलारी-नीति मोटर को यातायात के लिए सुचारू करने का काम जारी है। इसके अलावा जनपद में 40 अन्य ग्रामीण मोटर मार्ग भी अवरुद्ध है। जिनको सुचारू करने का काम जारी है। गोपेश्वर विद्युत वितरण खंड में सोनला-बछेर की ओर विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण 12 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। जिसको ठीक करने का काम किया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड कर्णप्रयाग के अंतर्गत सिमली में 11 केवी विद्युत लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण 40 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई हैं। वही नारायणबगड़ क्षेत्र में डुंगी फीडर आने वाली विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 32 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसको ठीक करने का काम चल रहा है। जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू है।
जनपद में वर्षा के आंकड़ों पर नजर डाले तो तहसील नंदानगर, चमोली और पोखरी में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। तहसील चमोली में 49.8 मिमी, जोशीमठ में 15 मिमी, कर्णप्रयाग में 43 मिमी, पोखरी में 40 मिमी, गैरसैंण में 16 मिमी, थराली में 15 मिमी और नंदानगर मे ं60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जनपद की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
मौसम विभाग द्वारा अगले एक सप्ताह तक जनपद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जनपद वासियों को बारिश के दौरान नदी नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहते हुए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से कई इलाकों में जलभराव से नुकसान, नन्दा की चौकी-बिधौली मार्ग बहा
Next: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कर्नाटक ने मेडिकल कॉलेज में दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.