Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश से कई इलाकों में जलभराव से नुकसान, नन्दा की चौकी-बिधौली मार्ग बहा
  • देहरादून

बारिश से कई इलाकों में जलभराव से नुकसान, नन्दा की चौकी-बिधौली मार्ग बहा

RNS INDIA NEWS 02/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव के कारण नुकसान हुआ है। बदहाल सड़कों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपदा कंट्रोल रूम में लोगों के घरों व आसपास पानी जमा होने की करीब तीस शिकायतें दर्ज हुई। कर्मचारियों को पानी की निकासी करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा नन्दा की चौकी- बिधौली मार्ग तेज बारिश के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। तेज बारिश के बाद डीएल रोड, रायपुर रोड के अलावा विभिन्न इलाकों में सड़क मरम्मत के लिए लगाई गई टाइलें और डामर तक उखड़ गए। इससे जगह जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालकों और राहगीरों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने लोक निर्माण विभाग पर सड़क मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। डीएल रोड निवासी उज्जवल घोष ने बताया कि हाल ही डीएल रोड पर स्मार्ट सिटी और लोनिवि ने टाइलें लगवाई थी और डामर बिछाई गई थी। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति से पता चल रहा है कि विभागीय अधिकारियों की निगरानी में भी मरम्मत का काम ठीक से नहीं हो पाया। इससे लाखों रुपये के बजट की बर्बादी हो रही है। जबकि सड़कों के गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 सितम्बर
Next: भारी बारिश से सिमली बाजार में स्थित दुकानों में घुसा मलबा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.