Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारत शुद्धिकरण यात्रा के चौथे दिन अल्मोड़ा में जनजागरण
  • अल्मोड़ा

भारत शुद्धिकरण यात्रा के चौथे दिन अल्मोड़ा में जनजागरण

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-10 at 18.17.22_11zon

अल्मोड़ा। भारत शुद्धिकरण यात्रा के चतुर्थ दिवस पर शनिवार सुबह यात्रा दल ने नंदा देवी मंदिर परिसर में माँ नंदा देवी के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा हनुमानगढ़ी होते हुए क्वारब के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान भारत शुद्धिकरण के संकल्प को दोहराते हुए बाजार क्षेत्र में जनजागरण किया गया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोषों के बीच बाजार में मौजूद व्यापारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर जगद्गुरु चित्रगुप्ताचार्य स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसी उद्घोष के साथ देश के अनेक क्रांतिकारियों ने हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को स्वीकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम् का विरोध करने वाली सोच देश की एकता और अखंडता के विरुद्ध है। भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को यह स्मरण रखना चाहिए कि इन नारों का उच्चारण करना उनका संवैधानिक अधिकार है। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि भारत शुद्धिकरण का संकल्प इस उद्देश्य से लिया गया है कि देश में रहने वाले नागरिकों, विशेषकर सनातन परंपरा से जुड़ी माताओं-बहनों की अस्मिता और युवाओं के रोजगार पर किसी भी प्रकार का संकट स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर राष्ट्रविरोधी और जिहादी मानसिकता के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी प्रवृत्तियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर लालबाबा, हनुमान बाबा, वरुणानंद महाराज, महंत भंडारी बाबा, चंदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह जीना, गोविंद गोस्वामी, प्रकाश भट्ट, रोहित पाठक, सुंदर चौधरी, दीपक, गोविंदा, किशन, संगीता बिष्ट, अमर बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी मामले में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बंद को नहीं दिया समर्थन
Next: सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी गठित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.