Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारत संरक्षण मंच के संरक्षक दौलत कुंवर सहित 150 बरी
  • देहरादून

भारत संरक्षण मंच के संरक्षक दौलत कुंवर सहित 150 बरी

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने कालसी तहसील के गेट पर तालाबंदी कर राजस्व कर्मियों और नायब तहसीलदार को बंधक बनाकर सरकारी कामकाज में बाधा डालने के मामले में भारत संवैधानिक अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक, उनकी पत्नी सहित अन्य डेढ़ सौ आरोपियों को निर्दोष करार दिया है। सभी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से दायर वाद के अनुसार भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर ने अपने साथियों के साथ छह दिसंबर को 2016 को कालसी तहसील में जौनसार बावर के खेडों को राजस्व ग्राम घोषित कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। आरोप था कि सात दिसंबर को उन्होंने कालसी तहसील के गेट पर ताला लगाकर राजस्व कर्मियों और नायब तहसीलदार को बंधक बनाकर बाहर नहीं जाने दिया। आरोप लगाया गया कि दौलत कुंवर ने अपने पचास साथियों के साथ आपराधिक कार्य किया। जिस पर दौलत कुंवर, उनकी पत्नी सरस्वती कुंवर, बारू निराला, दलीप चंद्रा, नरेंद्र सिंह सहित डेढ़ सौ अज्ञात खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने, बंधक बनाने सहित सिभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसमें दौलत कुंवर और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी हुई और उन्हें जेल जाना पड़ा। पिछले पांच वर्ष से अधिक समय तक चली अदालती कार्रवाई में अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के अधिवक्ता चंद्र प्रकाश आर्य की ओर से पेश किये गये किये गये तथ्यों, साक्ष्य तथा दलीलों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनिल कुमार कोरी की अदालत ने सभी आरोपियेां को निर्दोष करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध कब्जों के खिलाफ विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Next: बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.