Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध कब्जों के खिलाफ विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • देहरादून

अवैध कब्जों के खिलाफ विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में विधायक सहदेव पुंडीर ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। विधायक ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए हैं। विधायक ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने झाझरा स्थित कैंप कार्यालय में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर ने क्षेत्र में सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए। विधायक पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर नियम विरुद्ध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही गोल्डन फॉरेस्ट, ग्राम समाज, बरसाती नालों और अन्य सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर उनकी अवैध रूप से खरीद फरोख्त की जा रही है। जिससे सरकारी जमीन खुर्दबुर्द हो रही हैं। इसके साथ ही बिना अनुमति के अवैध तौर पर बहुमंजिला व्यावसायिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि स्थानीय जनता लंबे समय क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत तहसील प्रशासन से कर रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। बताया कि क्षेत्र में करीब एक दर्जन बरसाती नालों को जगह-जगह पर पाट कर अतिक्रमण कर दिया गया है। बरसाती नालों पर हो रहे अवैध निर्माण से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना रहता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सभी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह में अतिक्रमण के खिलाफ धरातल पर कार्रवाई दिखनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार, कानूनगो सरदार सिंह, नीरज ठाकुर, सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 मई को खुलेंगे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट
Next: भारत संरक्षण मंच के संरक्षक दौलत कुंवर सहित 150 बरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.