Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत-पाकिस्तान तनाव: पाकिस्तान के मिसाइल हमलों के बाद जम्मू-पंजाब-राजस्थान में ब्लैकआउट, भारत ने लाहौर-सियालकोट पर किया जवाबी हमला
  • राष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान तनाव: पाकिस्तान के मिसाइल हमलों के बाद जम्मू-पंजाब-राजस्थान में ब्लैकआउट, भारत ने लाहौर-सियालकोट पर किया जवाबी हमला

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
Breaking badi khabar.jpg


नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार शाम पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में ब्लैकआउट हो गया। सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं। जम्मू में हवाई हमले के सायरन बजने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में कुल आठ मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम—एस-400—ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा जम्मू क्षेत्र में कई पाकिस्तानी ड्रोनों को भी मार गिराया गया है।

पंजाब-राजस्थान में भी ब्लैकआउट, पठानकोट एयरबेस पर हमला

पाकिस्तान की ओर से पंजाब के पठानकोट एयरबेस को भी निशाना बनाया गया, लेकिन भारत ने इसका करारा जवाब देते हुए पाकिस्तानी मिसाइलों को बीच में ही मार गिराया। अमृतसर, जालंधर समेत पंजाब के कई जिलों में बिजली बंद कर दी गई है। राजस्थान के जैसलमेर में भी ब्लैकआउट की खबरें हैं।

जम्मू में धमाकों से दहशत, नौ आतंकी ठिकानों पर भारत का हमला

हमलों के एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसके अगले ही दिन गुरुवार शाम जोरदार धमाकों से जम्मू दहल उठा। हालांकि, अभी तक धमाकों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारत की जवाबी कार्रवाई: लाहौर और सियालकोट पर एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमलों के जवाब में भारत ने लाहौर और सियालकोट पर एयरस्ट्राइक की है। सीमा पर भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना ने अब तक पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं।

हाईलेवल मीटिंग्स जारी, NSA और सेना प्रमुख सक्रिय

दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच उच्चस्तरीय बैठक जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले गुरुवार सुबह भी डोभाल ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी, जो लगभग 50 मिनट चली। इसी दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा विपक्षी नेताओं को “ऑपरेशन सिंदूर” की जानकारी दी गई।

पाकिस्तान के 100 से ज्यादा मिसाइल हमले नाकाम

पाकिस्तान ने गुरुवार को अंधेरा होते ही भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में 100 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से 70 से ज्यादा जैसलमेर पर केंद्रित थीं। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

भारत सतर्क, हर हरकत पर नजर

सेना के अनुसार, पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में भारी गोलाबारी का भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य परीक्षाओं में शोधार्थियों की ड्यूटी लगाने का विरोध
Next: बिना क्यू आर कोड की बोतलें बेचने पर‌ कार्रवाई होगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.