Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत ने 150 देशों को भेजी कोविड वैक्सीन
  • राष्ट्रीय

भारत ने 150 देशों को भेजी कोविड वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 29/01/2021
corona-vaccine

कोरोना महामारी से जूझती दुनिया का बना सहारा

नई दिल्ली(आरएनएस)। भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जारी अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। जबकि भारत ने दूसरे देशों को भी कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए खूब सहायता की है। भारत ने अपने यहां टीकाकरण अभियान को प्रभावित न होने देते हुए पड़ोसी देशों को कोविड वैक्सीन की खेप भेजी है। वहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने जानकारी दी कि भारत ने महामारी के दौरान कुल 150 देशों को अलग-अलग प्रकार की मेडिकल सप्लाई पहुंचाई है। इनमें से कई देश वायरस के चलते अधिक गंभीर हालात से गुजर रहे थे। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान के 14 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री ने कहा, हमने अपने यहां बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू कर दिया है और हमारे तत्काल पड़ोसियों को भारतीय टीका आपूर्ति शुरू हो गई है। इसमें आने वाले समय में अन्य साथी देशों को कवर करने की उम्मीद है। दुनिया गंभीर मुद्दों से निपटने के लिए अधिक सामूहिक प्रयास से लाभान्वित हो सकती है। बता दें कि कोरोना काल में अन्य देशों के संकटमोचक बने भारत की सरकार ने बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव को टीके की 32 लाख से अधिक नि:शुल्क खुराकें भेजी हैं। मॉरिशस, म्यामां और सेशेल्स को दान के रूप भेजी जानी है। इस सूची में आज श्रीलंका और बहरीन को भी सप्लाई भेज दी गई है। जयशंकर ने कहा कि महामारी का मुकाबला स्वाभाविक रूप से आने वाले दिनों में वैश्विक एजेंडे पर हावी हो जाएगा, एक देश के रूप में 150 से अधिक देशों को महामारी चिकित्सा आपूर्ति और उपकरण प्रदान करते हुए भारत उत्तरदाताओं के बीच समन्वय का समर्थन करता है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) टेड्रोस अधनोम ने भारत का शुक्रिया अदा किया है, साथ ही पीएम मोदी की इस पहल की सराहना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैंने परतें खोलना शुरू किया तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा : सिद्धू
Next: लाल किले पर झंडा फहराने वालों पर राजद्रोह का केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.