Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • भारत में फिर डराने लगा कोरोना वायरस
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

भारत में फिर डराने लगा कोरोना वायरस

RNS INDIA NEWS 26/02/2021
rns featured image new

पिछले 24 घंटे में 16,577 नए मामले

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस मामलों में अचानक से उछाल देखा गया है। पिछले दो दिनों से कोरोना वायरस के 16 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 16,577 दैनिक मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढक़र 1.10 करोड़ के भी पार चला गया है। वहीं देशभर में अगले दो दिन 27 और 28 फरवरी को कोरोना का टीका नहीं लगेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अगले दो दिन कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म को 1.0 से 2.0 में परिवर्तित किया जाएगा। यही कारण है कि दो दिन टीकाकरण नहीं होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 16,577 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 120 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। 16,577 दैनिक मामलों के साथ अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,10,63,491 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 120 लोगों ने इस खतरनाक वायरस से हार मानी है। बात करें दैनिक मृतकों की संख्य की तो यह भी पिछले कुछ दिनों से 100 से पार आ रही है। देश में अब तक कोरोना से 1,56,825 अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 12,179 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक संक्रमित मामलों से ज्यादा दैनिक सक्रिय मामलों का आंकड़ा है। यही वजह से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा समय में देश में 1,55,986 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि ये आंकड़ा दो लाख से कम है लेकिन कुछ समय पहले ये आंकड़ा 1.30 लाख से भी कम था, जो अब बढक़र डेढ़ लाख के पार हो गया है। इधर एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। पहले चरण के तहत अब तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1,34,72,643 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
लक्षद्वीप में मौत का पहला मामला
आंकड़ों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में वायरस से जिन 120 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र के 56 , केरल के 14 और पंजाब के 13 लोग शामिल हैं। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 25 फरवरी तक 21,46,61,465 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 8,31,807 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,56,825 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,993, तमिलनाडु के 12,483 , कर्नाटक के 12,316 , दिल्ली के 10,905 , पश्चिम बंगाल के 10,260, उत्तर प्रदेश के 8,723 और आंध्र प्रदेश के 7,168 लोग शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल
Next: देश में कोरोना दिशानिर्देश 31 मार्च तक रहेंगे लागू : गृह मंत्रालय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.