Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत में अगले महीने से आ सकती है बच्चों की कोविड वैक्सीन : केंद्र
  • राष्ट्रीय

भारत में अगले महीने से आ सकती है बच्चों की कोविड वैक्सीन : केंद्र

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आरएनएस)। कोरोना की तीसरी लहर से सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आंशकाओं के बीच एक राहत भरी खबर मिली है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि अगस्त महीने में ही भारत में बच्चों के लिए कोरोना रोधी टीका आ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान यह जानकारी दी है। अभी तक देश में 18 साल या उससे ऊपर की आयु वाले व्यस्कों को ही कोरोना रोधी टीका दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान यह बताया कि सरकार संभवत: अगले महीने से बच्चों को टीका लगाना शुरू कर देगी। बता दें कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे और फिर से स्कूल खोलने के लिए बच्चों को टीका दिया जाना एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। अब तक देश में सितंबर महीने तक बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन आने की संभावना जताई जा रही थी। एम्स चीफ डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी बीते दिनों यह कहा था कि देश में सितंबर तक बच्चों को टीका लगना शुरू किया जा सकता है। उन्होंने इसके पीछे कारण बताया था कि जाइडस कैडिला ने ट्रायल कर लिया है और उसे आपात इस्तेमाल की मंजूरी का इंतजार है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल भी बच्चों पर अगस्त या सितंबर तक पूरा हो सकता है। वहीं, फाइजर की वैक्सीन को अमेरिकी नियामक से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में भी सितंबर तक बच्चों को टीका लगाने का अभियान शुरू हो जाएगा। देश में अभी तक कोरोना रोधी टीके की 44 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। केंद्र सरकार की योजना है कि इस साल के अंत तक देश की पूरी व्यस्क आबादी का टीकाकरण हो जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में चार माह बाद कोरोना पर बड़ी राहत
Next: कोरोना संक्रमितों व मृतकों के आंकड़ों में पूरी पारदर्शिता : केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.